― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमुर्गा की दुकान में लगी आग

मुर्गा की दुकान में लगी आग

  • दो घरेलू गैस सिलेंडरों के फटने से हुआ धमाका

जौनपुर धारा, खुटहन। सब्जीमंडी के बगल जिला मुख्यालय मार्ग पर शुक्रवार की देर रात मुर्गा, मांस की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग एक लाख कीमत का सामान जल गया। दुकान में रखा दो घरेलू गैस सिलेंडर जलती आग में फट गया। तेज धमाके से पूरी बाजार के लोग सहम गए। दूर से ही पानी फेंक किसी तरह से आग बुझाई गई। तब तक भीतर रखा प्रâीजर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। कैराडीह गांव निवासी मोहम्मद समशाद उक्त मार्ग पर बांस बल्ली के सहारे टीन सेड रख मुर्गा,मांस और अंडे की दुकान चलाते है। यहां मांसाहार के शौकीनों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। वे रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक उनकी दुकान से आग की लपटे उठने लगी। आसपास के लोग मौके की तरफ भाग रहे थे कि तभी दुकान के भीतर से तेज धमाका हो गया। अभी लोग समझ पाते कि तभी एक और धमाका हुआ। बम की तरह फट रहे सिलेंडरों की आवाज से लोग सहम उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समशाद को बुलवाया। जब लोगों को पता चला कि भीतर दो सिलेंडर रखा गया था, जो फट चुके है। तब लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर पानी फेंकना शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि रंजिशन किसी ने दुकान में आग लगा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share Now...