Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस को देख पिकप छोड़ भाग निकले गोतस्कर

पुलिस को देख पिकप छोड़ भाग निकले गोतस्कर

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा पर गुरुवार की भोर में चार बजे पुलिस को देख कर पिकप छोड़ कर गोतस्कर भाग निकले। पिक पर सात गोवंश मिले। पुलिस ने वाहन सहित उक्त गोवंशों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस भोर में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर तैनात थी। उसी समय लखनऊ की तरफ से एक पिकप आती हुई दिखाई दी। पुलिस को अचानक टोलप्लाज़ा के थोड़े पहले मोड़ पर खड़ा देखकर पिकप में सवार चालक सहित अन्य तीन लोग पिकप खड़ी करके भाग निकले। उनकी उस हरकत से पुलिस को शक हुआ। पुलिस पिकप के पास पहुंच गई। पिकप में दो गाय तथा पांच बैलों को रस्सियों से बड़ी ही निर्ममता से बांधा गया था। उन गोवंशों को तत्काल पुलिस के जवानों ने उसमें से किसी प्रकार बाहर निकाला। उसके बाद थानाप्रभारी राजेश यादव को जानकारी दिया। थानाप्रभारी ने बताया आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।