Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा की मौत भतीजा घायल

जौनपुर धारा, खुटहन। कैराडीह गांव के मोड़ के पास शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर गुरुवार को पल्सर सवार चाचा भतीजे ट्रक की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया है। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी गोविंदपुर गांव निवासी 31वर्षीय शिवकुमार तिवारी पुत्र रामबली बाइक पर अपने भतीजे दिव्यांशु तिवारी को लेकर शाहगंज जा रहा था। थाने से लगभग पांच सौ मीटर आगे उक्त गांव के मोड़ के पास सड़क के बायीं तरफ पटरी पर बारिश के नाते झाड़ झंखाल लटके हुए हैं। जिसे देख शिवकुमार ने बाइक का ब्रेक दबा दिया। बरसात के चलते भीगाr सड़क पर बाइक असंतुलित हो गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक से उन्हें धक्का लग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर उनके स्वजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।