Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस के हत्थे चढ़े हिस्ट्रीशीटर मुन्ने रज़ा उर्फ इमरान

पुलिस के हत्थे चढ़े हिस्ट्रीशीटर मुन्ने रज़ा उर्फ इमरान

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को मुन्ने रज़ा उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। बुधवार को उपनिरीक्षक राहुल रंजन अपनी टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान एचएस नंबर-132्र मुन्ने रज़ा उर्फ इमरान (उम्र 49 वर्ष), निवासी गुलरघाट, थाना कोतवाली को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त हिस्ट्रीशीटर अपने आसपास के लोगों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहा था। उसके पुराने आपराधिक इतिहास के चलते आमजन में भय और रोष व्याप्त था, तथा कोई भी व्यक्ति उसके विरुद्ध खुलकर सामने आने का साहस नहीं कर पा रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने और उसके आतंक पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने उसे धारा 170/126/135 क्चहृस् के अंतर्गत हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।