Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को सरायख्वाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक पीड़िता ने अपने पड़ोसी लालजी पुत्र नरायन व शिवेन्द्र उर्फ सटर, सुजीत सुक्खू उर्फ सुरेन्द्र पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिय अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र के माध्यम से उसने अपने पड़ोसियों पर यह आरोप लगाया कि उसे अर्धनग्न कर बलात्कार करने की कोशिश करने के साथ ही छेड़छाड़ व अभ्रदता कर रहें थें। उसने बताया कि मैं आना पुर चकवाँ से सामान खरीदकर अपने घर जा रही थी कि उक्त लोगों ने मुझे पकड़कर पटक दिया और फिर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। मेरे चीख पुकार की आवाज सुनकर उक्त रास्ते से जा रहे मेरे अन्य परिजनों ने किसी तरह मुझे बचाया और फिर हम लोग स्थानीय थाना पर ले गये और मैं थाने पर गयी आपबीती दरोगा जी से बतायी, तो दरोगा जी ने मुझे व मेरे परिवार वालो को डांटकर भगा दिया और कोई कार्यवाही नही हुई। उसने  एसपी से गुहार न्याय की गुहार लगाई।