Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपितृ विसर्जन के अवकाश को बहाल करने की उठी मांग

पितृ विसर्जन के अवकाश को बहाल करने की उठी मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। हिन्दुओं की आस्था और विश्वास का पर्व पितृ विसर्जन के दिन शिक्षकों के संगठन ने अवकाश किए जाने की मांग उठाई है। जिसका शिक्षकों ने पुरजोर समर्थन किया है। गौरतलब हो कि उक्त के विषय में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने इस आशय में एक पत्र जारी कर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से अवकाश किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस दिन सभी हिन्दू भूलोक से अपने पितरों को पिण्डदान आदि करके विदाई देते हैं और इस कार्य में दो से तीन घंटे का समय लगता है। पिछले दो सालों से उक्त अवकाश निरस्त कर देने से उक्त कार्य करने में बाधा पहुंचती है। इसके पूर्व भी उक्त के सन्दर्भ में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा फोन पर वार्ता कर सचिव से अवकाश किए जाने की मांग की गयी है। इस आशय की जानकारी उक्त संघ के ब्लाक इकाई के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने दी। जिसका शिक्षकों ने पूरजोर समर्थन किया है।