― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपरिणीति की मांग में सिंदूर भरा देख लोग खूब कर रहे बहूरानी...

परिणीति की मांग में सिंदूर भरा देख लोग खूब कर रहे बहूरानी की तारीफ

24 सितम्बर को शादी के बंधन में बंधीं परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। परिणीति पिछले दिनों ही दिल्ली से लौटी थीं और शादी के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी थीं। उस वक्त परिणीति ब्लैक आउटफिट में थीं। अब परिणीति डेनिम और स्वेटशर्ट में दिखी हैं। न्यूली मैरिड परिणीति के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है। दरअसल लोग परिणीति के इस लुक पर इसलिए भी फिदा दिख रहे हैं क्योंकि उन्होंने सिंदूर से मांग भर रखा है। हालांकि, कुछ लोग खिंचाई भी कर रहे हैं। पपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर परिणीति की ये झलक शेयर की गई है। इस वीडियो में परिणीति अपनी गाड़ी से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर तक जाती दिख रही हैं। इस बीच वह पपराजी से बातचीत भी करती दिख रही हैं। पपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते दिख रहे हैं। वहीं उनमें से एक कहता है जीजू को बोलना हमने याद किया है। इसपर परिणीति कहती हैं कि हां मैं अभी बोलूंगी। लोगों ने कहा इनका सिंदूर, हर बार ये दिल जीत लेती हैं। परिणीति के इस वीडियो पर लोगों ने खूब सारे कॉमेंट किए हैं। एक ने कहा इनका सिंदूर, हर बार ये दिल जीत लेती हैं। वहीं कुछ ने सिंदूर देखकर उन्हें बिहारी आंटी भी कह दिया है। बीती रात परिणीति की शादी की हल्दी सेरिमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस लाल आउटफिट में काफी सुंदर दिख रही हैं। पिछले दिनों परिणीति और राघव की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें परिवार और करीबी लोगों की ढेर सारी मस्ती भी दिखी है। वर्कप्रâंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ हाल ही में रिलीज हुई है।इस फिल्म में वह अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में हैं। ये फिल्म ‘मिशन रानीगंज’, वेस्ट बंगाल के बहादुर माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की की सच्ची कहानी है, जो साल 1989 में कोयले की खदान में फंसे माइनिंग मजदूरों की जान बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गए थे। फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमा रही है।

Share Now...