― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनक्या है कियारा आडवाणी से अशोक कुमार का रिश्ता?

क्या है कियारा आडवाणी से अशोक कुमार का रिश्ता?

सदाबहार अभिनेता रहे अशोक कुमार की आज यानी 13 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम कुमुदलाल गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि भी कहते थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फेमस एक्टर और एक्ट्रेसेज हैं जिनका ताल्लुक  बॉलीवुड के बड़े परिवारों में हैं, कभी किसी से सामने कोई जिक्र नहीं किया हो। जैसे रणवीर सिंह का सोनम कपूर के परिवार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का आमिर खान के एक्स वाइफ किरण राव का रिश्ता और कियारा आडवाणी का सदाबहार अभिनेता रहे अशोक कुमार का। जी, हां अब आप सोच रहे होंगे की कियारा और अशोक कुमार का रिश्ता ये कैसे हो सकता है। तो चलिए आपको हम इसी राज का सच बताते हैं। इंडस्ट्री के सदाबहार अभिनेता रहे अशोक कुमार की आज यानी 13 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है।उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि जन्म के वक्त इनका नाम ‘कुमुदलाल गांगुली’ था। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें ‘दादामुनि (बड़ा भाई)’ भी कहते थे। अशोक कुमार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सौतेले परनारा लगते थे। दरअसल कियारा की जो मां हैं जेनेवीव जाफरी, उनकी सौतेली मां थी भारती गांगुली। वो अशोक कुमार की बेटी थीं। ऐसे में अशोक कुमार कियारा आडवाणी के परनाना लगते हैं। अशोक कुमार की जिंदगी में एक दौर आया था जब उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना बंद कर दिया था। कहा जाता है कि उनके सबसे छोटे भाई किशोर कुमार के निधन के बाद वह अपना जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट करते थे। 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार का निधन हो गया, इसी दिन अशोक कुमार का 76वां जन्मदिन भी था। अशोक कुमार उनसे 18 साल बड़े थे। अशोक कुमार अपने भाई से बहुत प्यार करते थे और उसके बाद उन्होंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। हालांकि अशोक कुमार अपने दोनों भाइयों से बड़े थे, लेकिन उन दोनों का निधन उनसे पहले ही हो गया था। अशोक कुमार न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे बल्कि वह होम्योपैथी के डॉक्टर भी थे। अशोक कुमार कई ऐसे मामले सुलझाते थे जिनमें से कुछ तो डॉक्टर भी नहीं सुलझा पाते थे। इतना ही नहीं अशोक कुमार अभिनेता बनने से पहले लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे। अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था। 90 साल की उम्र अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली थी। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा किशोर कुमार ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

Share Now...