― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति-पत्नी को बंधक बनाकर जमीन पर कब्जा करने का वीडियो वायरल

पति-पत्नी को बंधक बनाकर जमीन पर कब्जा करने का वीडियो वायरल

  • स्टाम्प पेपर पर शारदा गुप्ता के नाम से किया गया साइन, पुलिस की जाँच में निकला फर्जी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के तुल्लापुर गांव में एक वृद्ध दंपती को बंधक बनाकर दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों के चंगुल से वृद्ध पति-पत्नी को किसी तरह आजाद कराया और हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस के जाते ही दबंगों द्वारा फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि दबंगों द्वारा एक फर्जी कागज तैयार करके मेरी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त कागज पर मेरा फर्जी साइन किया गया है। वहां मौजूद किसी ने वृद्ध दंपत्ती को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिड़ित द्वारा अपनी जमीन को बचाने के लिए थाने से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई गई है। तुल्लापुर (रेहटी) गांव निवासी शारदा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त गांव निवासी शिवम यादव, धाकड़ यादव व निलेश यादव एक स्टाम्प पेपर पर फर्जी लिखा-पढ़ी करके मेरा जमीन हड़पना चाह रहे हैं। जब मामला थाने पर पहुंचा तो उन लोंगों  द्वारा पुलिस को एक स्टांप पेपर दिखाया गया जिस पर मेरे नाम से फर्जी साइन बनाया गया था। हेल्प डेस्क पर बैठे दरोगा ने साइन का सत्यापन करने के लिए एक सादे पेपर पर मुझसे कई साइन बनवाया गया। उक्त स्टाम्प पेपर पर हुए साइन का मिलान कराया तो एक भी साइन नहीं मिली। मेरा मुकदमा लिखने की जगह दरोगा ने आपस में सुलह समझौता करने के लिए दोनो पक्षों को एक सप्ताह का समय देकर छोड़ दिया है। पीड़ित को अब यह डर सता रहा है कि कहीं दबंग पुन: उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू न कर दें।

  • दबंगो का सहयोग करने का आरोप

जलालपुर। क्षेत्र के तुलापुर गांव में वृद्ध पति-पत्नी को बंधक बनाकर जमीन कब्जा करने तथा फर्जी कागजात तैयार करने का बहुचर्चित मामले में रेहटी गांव के ग्राम प्रधान के घर के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया है कि ग्राम प्रधान के घर के नन्हे यादव द्वारा दबंगों का सहयोग किया जा रहा है और फर्जी कागजात तैयार कराने में उनका पूरा सहयोग है। पीड़ित ने नन्हे यादव पर भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

Share Now...