जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के पचवर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय उसरपुर में सोमवार की सुबह वृहद नामांकन व अवकाश प्राप्त शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने 15 बच्चों का नामांकन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रमोद कुमार दुबे व लालमुनी यादव को अंगवस्त्रम व श्रीमदभागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज का प्रहरी है जो एक कुम्हार की तरह कार्य करता है, नौनिहालों को संवारने का कार्य करता है। शिक्षक शैक्षिक कार्यों से रिटायर होता है लेकिन वह सामाजिक कार्यों से रिटायर नहीं होता है इसलिए शिक्षक को अवकाश के बाद उनको सम्मान मिलना चाहिए। उपस्थिति सभी वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में शिक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सभी विद्यालय प्रबंधन ने गुलदस्ता व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, सच्चिदानंद तिवारी,भानु प्रताप राव, राम मिलन यादव, धर्मेंद्र कुमार, अमित, विनय कुमार मिश्र, केशव सिंह यादव के साथ समस्त शिक्षक व शिक्षामित्र अनुदेशक समेत सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत के द्वारा जिला अध्यक्ष अनिल यादव की उपस्थिति में प्रधानाध्यापक शिव बचन यादव ने समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
अवकाश प्राप्त शिक्षकों का विदायी समारोह संपन्न

Previous article
Next article

