जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को लड़की भगाने का एक आरोपी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र के तिवारी का पूरा गांव निवासी शिवेन्द्र पाण्डेय पुत्र छोटेलाल पाण्डेय लड़की भगाने के मामले में मुकदमा संख्या 62/2023 धारा 363 भादवि से सम्बंधित वांछित आरोपी था जो सोमवार को पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौरसिया व हमराही हेड कान्सटेबल अजय सिंह के क्षेत्र भ्रमण के दौरान पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार में हत्थे चढ़ गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसे न्यायालय को भेज दिया गया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
लड़की भगाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे



