जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित भारती विद्यापीठ के संस्थापक स्व.पण्डित वायुदेव मिश्र का मंगलवार की सुबह निर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने की बात कही। जानकारी के अनुसार उक्त महाविद्यालय में संस्थापक पण्डित वासुदेव मिश्र के निर्वाण दिवस पर संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आचार्य अखिलेश मिश्र द्वारा मंगलाचरण कर शुभारंभ किया गया। प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व व कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा किआज पूज्य श्रद्धेय पण्डित वासुदेव मिश्र के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का साकार करना है। उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सब उनके अधूरे कार्यों का पूर्ण करने का संकल्प लिया है। इस दौरान संरक्षक स्व. केशव प्रसाद उपाध्याय को भी याद किया गया। वही महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.चन्द्रवीर सिंह, डॉ.विजय कुमार पांडेय, विकास पाण्डेय, विभा पाण्डेय, सुनील कुमार उपाध्याय,आलोक श्रीवास्तव व सुरेंद्र मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ.श्यामजीत पाण्डेय से शांतिपाठ के माध्यम से किया तथा संचालन डॉ.अजय कुमार तिवारी ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
पण्डित वायुदेव मिश्र के पद चिन्हों पर चलकर करना है सपनों को साकार : अनिल कुमार

Previous article

