Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरआस्था महिला बाल संस्थान ने बच्चो में वितरण किये गर्म कपड़े

आस्था महिला बाल संस्थान ने बच्चो में वितरण किये गर्म कपड़े

जौनपुर धारा, थानागद्दी। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव में मंगलवार की सुबह आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ईट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चो को गर्म ऊनी कपड़ा खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव की अध्यक्षता में वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 50से ज्यादा बच्चो को ऊनी कपड़े का वितरण किया गया। कपड़े पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर संस्था के सहयोगी संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस समय हाड को कपा देने व्ााली भीषण ठंड पड़ रही है।  इस ठंड में सबसे ज्यादा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मुसहर समुदाय के बच्चो पर असर पड़ता है। जिसको देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था बराई गांव पहुंच मुसहर समुदाय के बच्चो में गर्म ऊनी कपड़ा वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था में मुसहर समुदाय के बच्चो के शिक्षा व लड़कियों के स्वास्थ्य एवं व्यसायिक प्रशिक्षण भी कराया जाता है, साथ ही संस्था केराकत व डोभी क्षेत्र के मुसहर समुदाय के लोगो तक पहुंच उनके बच्चो को गर्म कपड़े देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विराट सिंह, ऋषिकेश गौतम, कमलेश कुमार सिंह, सरिता, अंतिका, सविता देवी आदि भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया।