Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपच्चीस हजार का इनमिया हत्यारोपी गिरफ्तार

पच्चीस हजार का इनमिया हत्यारोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह सिरकोनी स्टेशन के पास से पच्चीस हजार रुपये के इनमिया हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामसरिख गौतम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लखमीपुर गांव में स्थित चन्द्रशेखर राय के भट्ठे पर काम करने वाले छोटे मांझी की भट्ठे पर काम करने वाले राकेश मांझी ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी थी। राकेश मांझी हत्या के बाद भाग गया था। हत्या के बाद मृतक की पुत्री पूजा पत्नी रवि ने राकेश मांझी पुत्र सतेंद्र मांझी निवासी रघुनाथपुर नालन्दा बिहार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के बाद राकेश लापता हो गया। शासन ने उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी रामसरिख गौतम ने सिरकोनी स्टेशन पर पहुंचकर राकेश माझी पुत्र सत्येंद्र माझी निवासी रघुनाथपुर पोस्ट दामोदरपुर थाना नगरनौसा नालन्दा बिहार को गिरफ्तार कर लिया।