― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग जौनपुर-रायबरेली  पर स्थित दारापुर में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के पवांरा बाजार निवासी विनय लाल गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र विशाल गुप्ता मंगलवार की सुबह बाइक से मुंगराबादशाहपुर सब्जी मंडी जा रहा था। ज्योंहि वह दारापुर में पहुंचा था कि सामने से आ रही कार से उसकी बाइक जा भिड़ी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु उसे  स्वरुपरानी नेहरु हॉस्पिटल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।

Share Now...