Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्माणाधीन पुल के निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन पुल के निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शास्त्री ब्रिज के बगल में एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन पुल के बुनियादी कार्य के बारे में प्रसारित खबर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा उक्त निर्माणाधीन पुल के सम्बन्ध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के आस-पास अतिक्रमण न्ा होने दे। निर्माणाधीन पुल का कार्य मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण कराया जाये। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने अवगत कराया है कि निर्माणाधीन पुल को लेकर जो भी खबर मीडिया में प्रसारित हो रही है, वह भ्रमक एवं निराधार है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि निर्माणधीन ब्रिज का बुनियादी कार्य प्रक्रियाधीन है जो कि नियमानुसार एवं मानक के अनुरुप है। जो कि लगभग 35.00 मी.गहरा है। जिसको जमीन के अन्दर से निर्माणाधीन कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है। चूंकि सिकिंग के प्रक्रिया के दौरान टील्ट या शिफ्ट होना जमीन के स्ट्रैटम पर निर्भर करता है, एवं प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसे प्रक्रिया के तहत सही किया जाता है।