Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिकिता ने दिया दबाव में हुई शादी का बयान

निकिता ने दिया दबाव में हुई शादी का बयान

जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद परत दर परत कई खुलासे हुए। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में निकिता ने अपने बयान में मां पर आरोप लगाया कि वह शादी के बाद उसे ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में गत जुलाई में जौनपुर के परिवार न्यायालय में निकिता और अतुल के दर्ज बयान से इस प्रकरण के कई पहलू सामने आए हैं। एक बयान में निकिता ने कहा है कि अतुल से उसकी शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी। अतुल से उसकी शादी उसके पिता और माता के दबाव में हुई। निकिता ने बताया कि शादी के पहले से उसके पिता को हृदय की बीमारी थी, जिनका इलाज बीते 10वर्ष से एम्स से चल रहा था। पिता की बीमारी का दबाव बनाते हुए उसे शादी के लिए मजबूर किया गया। उसने यह बात शादी के बाद अतुल को भी बताई थी। निकिता ने बयान में यह भी कहा कि उसके ससुराल में उसे सताया जाता है। निकिता ने बताया कि उसकी मां निशा सिंघानिया शादी के बाद उसे दिनभर में चार से पांच बार फोन करती थी और उसे उसके ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी। परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में निकिता ने कहा है कि उसकी और अतुल की शादी 26 जून 2019 को वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में धूमधाम से हुई थी। इसके बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे। इसका खर्च अतुल ने अकेले वहन किया था। हालांकि निकिता अतुल से शादी कर खुश नहीं थी। इस बात का जिक्र भी बयान में किया गया है।