Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनायब तहसीलदार ने अस्थाई गौशाले का किया निरीक्षण

नायब तहसीलदार ने अस्थाई गौशाले का किया निरीक्षण

  • गर्मी में पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नायब तहसीलदार केराकत ने मुफ्तीगंज ब्लॉक क्षेत्र के पेसारा गांव स्थित अस्थाई गौशाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाने के निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित सरोज ने पेसारा स्थित अस्थाई गौशाले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित गौशाले के केयर टेकर को गोवंशों को गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाने का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार को गौशाले में कुल 118 गोवंश मौजूद मिले। उन्होंने कहा यदि गौशाले का कोई भी पशु कभी बीमार लगे तो तुंरन्त गोवंशों के स्वास्थ्य की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी व सेक्रेटरी को दें। इस दौरान उन्होंने अस्थाई गौशाले के बाउंड्री के बाहर भी जाकर निरीक्षण किया तथा कुछ ग्रामीणों से भी इस अस्थाई गौशाले के बारे में फीड बैक लिया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी आकांक्षा कश्यप, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।