Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • बाबा दयाशंकर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। बराई ग्रामसभा के भेड़िया में स्थित त्रिलोकीनाथ श्रीराम जानकी मन्दिर के दिवंगत बाबा दयाशंकर दास के प्रथम पुण्यतिथि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार को प्रातः राम दरबार की सजीव झांकियां सजाई गई। साथ ही मन्दिर परिसर में भजन संध्या की गई। जिसमे बनारसी शुक्ला के नेतृत्व में स्थानीय गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन किया। सोमवार को सुबह हवन, रामायण, महाआरती,दोपहर बाद प्रसाद वितरण (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गांव वालों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

  • ट्रक चालक को थार पर सवार युवकों ने को पीटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के लाडनपुर बाईपास मोड़ के पास रविवार की दोपहर को थार सवार युवकों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा। कारण जफराबाद क्रासिंग पर ट्रक चालक जगह नही होने के कारण पास नही दिया था। थार जीप सवार युवकों ने मारपीट कर मौके पर हंगामा मचाया। मौके पर जमा आक्रोशित होता भीड़ देखकर वे लोग चले गए। लखनऊ से ट्रक चालक सामान ले कर वाराणसी जा रहा था। वह जफराबाद क्रासिंग पर उसके पीछे एक काले रंग की थार जीप थी। थार जीप चालक लगातार हॉर्न बजाकर पास मांग रहा था। परंतु जगह नही मिंलने के कारण ट्रक चालक पास नही दे पाया।उक्त मोड़ पर थार सवार युवकों ने ट्रक रोकवा कर पास न देने के कारण चालक को पीटने लगे। साथ ही मौके पर काफी हंगामा मचाने लगे। स्थानीय लोगो ने बताया कि थार जीप में सवार युवक नशे में थे।

  • दुराचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक पुलिस ने दुराचारी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह गश्त के दौरान मिले सुराग पर कोपा गांव निवासी दुराचारी चंद्रशेखर उर्फ चिथरु पुत्र रामा सिंह को घर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।