Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशनगालैंड में 2 सीट जीती रामदास अठावले की पार्टी

नगालैंड में 2 सीट जीती रामदास अठावले की पार्टी

Nagaland Assembly Election 2023 Results: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI-A) प्रमुख रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने नगालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Election 2023) के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है. उनकी पार्टी ने राज्य में दो विधानसभा सीटें जीती हैं. दो सीटों में जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने जहां एनडीए (NDA) को समर्थन देने की बात कहीं वहीं विपक्ष को चुनौती भी दी. 

रामदास आठवले ने कहा, ”नगालैंड में मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं. अगर और भी लोग जीतते हैं तो मेरी पार्टी वहां एनडीए का समर्थन करेगी और सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी.” विपक्ष पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है, इसलिए उनकी पार्टी एनडीए का साथ देगी. उन्होंने कहा कि दलित समाज बड़ी तादाद में पीएम मोदी के साथ है. इसी के साथ आठवले ने कहा, ”मैं विपक्षी पार्टियों को चैलेंज करता हूं कि पीएम मोदी का सामना करने आ जाओ.” उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां पीएम मोदी के खिलाफ उल्टा-सीधा न कहें. आठवले ने कांग्रेस पर यह कहते हुए निशाना साधा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी टाइम पास कर रहे थे.