जौनपुर धारा, शाहगंज। ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति द्वारा चल रहे धनुष यज्ञ मंचन में सोमवार की रात्रि श्रीराम बारात का आयोजन हुआ। जनकपुर रुपी नगर में अयोध्या वासियों द्वारा भव्य बारात निकला। गाजे-बाजे व ढोल नगाड़े मंजीरे के करतल ध्वनि पर रामधुन गाते नाचते चलते रहे। बारात रामलीला भवन से अध्यक्ष संदीप जायसवाल के नेतृत्व में निकाला गया। बारातियों के साथ श्रीराम चंद्र संग चारों भाई रथ पर सवार रहें। रामलीला भवन चौक से बारात निकल पूर्वी कौड़ियां, पुराना चौक, संगत जी मन्दिर, चूडी मोहल्ला, लोहा मंडी, मेनरोड, जेसीज चौक, श्रीरामपुर रोड होते हुए गांधी नगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला मंच पर पहुंचे। वहा घरातियों द्वारा बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। राम बारात में बाराती जमकर झूमे। भगवान श्रीराम- माता जानकी का विद्वान आचार्यों द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया।विवाह संपन्न होते ही सिया रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजयमान हो गया। वही व्यास जी भूमिका में भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू ने अद्वितीय भूमिका निभाया। इस दौरान अध्यक्ष संदीप जायसवाल, शिव कुमार अग्रहरि नेता, मनोज अग्रहरि, सुनील जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल, रजनीश मोदनवाल, गिरधारी लाल अग्रहरि, अजय अग्रहरि, काली चरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, रचित चौरसिया,विशाल मोदनवाल, दिनेश अग्रहरि बिज्जू, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
नगर में निकाला गया भव्य राम बारात



