- पांच मंगलवार तक लगता है मेला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के हिम्मतनगर बाजार से लगभग एक किलोमीटर उत्तर कारूवीर धाम सई नदी के तट पर स्थित है, जहां अगहन महीने से पांच मंगलवार तक मेला लगता है, लोगों की मान्यता है कि कारुबीर धाम पर विगत लगभग सौ वर्षों से मेला लगता चला आ रहा है, काफी दूर-दूर से श्रद्धालु महिलाएं पहुंच कर हलुआ पूड़ी के साथ-साथ जल, पुष्प, दूध, धूप आदि चढ़ाकर अपने परिवार के सुख कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं, लोगों का कहना है कि कारुबीर बाबा से जो भी मनौती मांगी जाती है। वे पूरी होती हैं, कारुबीर धाम में स्थापित राम जानकी दरबार, सहित स्थापित देवी-देवताओं का दर्शन पूजन किया जा रहा है। इस मेले में बड़ी संख्या में दुकानें सजी रहती है, श्रद्धालु अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी करते हैं, इस मेले में भारी भरकम भीड़ रहती है, मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा मेले में आये हुए सभी श्रद्धालुओं की सुविधा सहित उनका सहयोग किया जाता है, मेले की निगरानी समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वयं की जाती है, मंदिर पुजारी बाबा कृष्णा नंद जी दर्शन पूजन करा रहे थे। मेले में प्रमुख रूप से राजबहादुर बिन्द, राजमनि, मनोज, फूलचंद बिन्द, प्रदीप सिंह, छोटे लाल बिन्द सहित लोग मौजूद रहे।



