केराकत। स्थानीय क्षेत्र में इन दिनों जहाँ एक तर$फ खाद बीज के निजी विक्रय केंद्रों पर नकली कीटनाशक से लेकर बीज खाद तक बेचे जा रहे है वहीं कृषि विभाग के कृषि अधिकारी अपने में ही मस्त दिखाई पड़ रहें है। बता दें कि सरकार के आदेश का कृषि विभाग पर कोई फ$र्क नहीं पड़ रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने पर तुले हुए है। सरकार के आदेशानुसार किसानों को मिलने वाला बीज खाद कीटनाशक की जांच कृषि विभाग के अधिकारियों को समय समय पर करते रहना चाहिए। लेकिन कृषि विभाग है कि कुंभकर्णीय नीद में डूबी हुई है। कई किसानों का आरोप है कि यह नकली का खेल बदस्तूर चला आ रहा है, कभी भी इसकी कोई जांच होती ही नहीं है। वहीं किसान दीपनरायण सिंह ने बताया की अपने खेत में जंगली घांस को गलाने के लिए 2 हजार रुपये का दवा मंगवाया और खेत में डाला पर घास वैसे का वैसा ही रह गया, और पैसा भी बर्बाद हुआ। उनका कहना है कि कृषि विभाग को इन जैसे दुकानदारों पर जांच करनी चाहिए। किसानों का हक मारने वालों को बख्शा जाना नहीं चाहिए और यह कार्य तभी संभव है जब कृषि विभाग के अधिकारी अपनी तत्परता दिखायेंगे। क्षेत्र में कई ऐसे दुकानदार है जो नकली खाद बीज बेच रहें है। अब देखना यह है की कृषि विभाग कब अपनी तन्द्र निद्रा से उठता है और आमजनमानस के हक के लिए कार्यवाही करता है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
नकली खाद बीज बेचने वालों का बोलबाला, किसानों को हो रहा नुकसान

Previous article
Next article


