― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित कार की चपेट में आने से वृद्ध घायल

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से वृद्ध घायल

खेतासराय। स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह एक कार अनियंत्रित हो गई। बाइकों में टक्कर मारने के बाद एक ठेला से टकरा गई। जिसमें ठेला चालक वृद्ध घायल हो गया। कार चालक की इंसानियत जागी। उसने घायल वृद्ध को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सब्जी मंडी में सुबह भीड़ थी। इस दौरान एक कार भीड़ के पास खड़ी एक बाइक से टकरा गई। इसकी जद में दो बाइक और आ गई। चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार एक ठेला से टकरा गई। जिसकी चपेट में आकर ठेला चालक 60 वर्षीय सूर्यबली बिंद निवासी महरौड़ा घायल हो। चालक ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दौरान वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को नहीं दी।

समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी की फरियादियों की समस्याएं

बदलापुर। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न गांवों और कस्बों से आए 103 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

जिलाधिकारी ने 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शेष 91 शिकायती पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए एक्सईएन पर कार्रवाई करने की बात कही। डीएम ने स्पष्ट किया कि आगे से ऐसे कार्यक्रमों में सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद, 15 हजार अर्थदंड,

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने 8वर्ष पूर्व नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी युवक को 10 वर्ष के सश्रम करावास एवं 15000रूपए अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन कथानक के अनुसार वादिनी ने लाइन बाजार थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसकी 16वर्षीय पुत्री को पड़ोसी भरत पुत्र वंशराज अपनी भाभी मालती व प्रमिला तथा सोमारू के साथ साजिश करके बहला- फुसलाकर 3 मई 2017 को भोर में 5:00 बजे भगा ले गए। वह साथ में गहना वह बैंक का पासबुक भी ले गई है। पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह 18 साल से अधिक उम्र की थी उसने अपनी सहमति से आरोपी से शादी की थी और पति-पत्नी के रूप में रह रही है उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के पक्षद्रोही होने के बावजूद अदालत ने आरोपी भरत को अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 15000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।

नौ नामजद दस अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा पंजीकृत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रविवार की दोपहर सिद्धिकपुर में दो ग्रुपों में पैसे के मामले को लेकर हवाई फायरिंग हुई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो खोखा बरामद हुआ और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि सिद्धिकपुर में रविवार की दोपहर में दो ग्रुपों में पैसे के लेन देन को हवाई फायरिंग हुई। जिसमें स्थानीय क्षेत्र में दहशत फैल गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो दो खोखा बरामद हुआ को सिटी परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर सिटी टीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस को शक्ति निर्देश दिया कि शक्ति से जांच पड़ताल की जाए जिसमें पुलिस सख्त कदम उठाते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों की जांच पड़ताल में जुड़ गई। सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि नौ नामजद और 10अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जांच पड़ताल की जा रही है।

कोटेदार के साथ मारपीट में नौ नामजद और 10अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रविवार की सुबह इटौरी बाजार में कोटेदार चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे कि दबंगों ने पीछे से लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे सर में गंभीर चोट और लहूलुहान होकर गिर गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़गई।

बता दें कि इटौरी बाजार गांव निवासी मनोज सिंह कोटेदार 48वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम सिंह बाजार में चाय पी रहे थे। लगभग एक दर्जन से अधिक की संख्या में उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिए और लहू लोहान होकर गिर गए परिजन मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर 9 नामजद और 10अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जांच ताल में जुड़ गई। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि 9 नाम जद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...