Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनए अधिवक्ता कानून के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी

नए अधिवक्ता कानून के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी

  • जौनपुर कोर्ट में किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, दी आंदोलन की चेतावनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नए अधिवक्ता कानून 2025 का विरोध तेज हो गया है। दीवानी बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय और ट्रिब्यूनल न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि यह नया कानून उनके काम में बाधा डालेगा। बार एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कानून वापस नहीं लिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे, साथ ही सरकारी कार्यालयों का घेराव भी करेंगे। संघ सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजनाथ चौहान और सचिव उस्मान अली ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जनपद न्यायाधीश से विशेष अनुरोध किया गया है। वे अपने अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों को इस प्रस्ताव का सम्मान करने का निर्देश दें। यह प्रस्ताव जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसमें मोटर दुर्घटना प्राधिकरण, किशोर न्यायबोर्ड, उपभोक्ता फोरम और ग्राम न्यायालय शामिल हैं।