Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम चौपाल में सुनी गयी ग्रामीणों की समस्यायें

ग्राम चौपाल में सुनी गयी ग्रामीणों की समस्यायें

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के पिंडरा और विशुनपुर बसवत ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीडीओ धर्मापुर काशीनाथ सोनकर ने की। चौपाल में बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। ग्राम पंचायत पिंडरा में कुछ ग्रामीणों ने सचिव स्वतंत्र कुमार के गांव में न आने की शिकायत की। जिस पर बीडीओ ने सचिव स्वतंत्र कुमार से नाराजगी जताते हुए उन्हें गांव में जाते रहने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ एजी राम आजाद, प्रभारी सीडीपीओ गीता देवी, ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव, अशोक, बड़ेलाल यादव, अरविंद यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।