Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

दो इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की भेर में 20-20 हजार रुपये के इनामिया दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित पशु क्रूरता अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। सीओ शाहगंज चोब सिंह ने बताया कि तिघरा गांव निवासी सोनू उर्फ मोहम्मद अली और आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासी नबीउल्लाह दोनों मिलकर पशु तस्करी करते हैं। पशुओं को पिकअप वाहन पर लादकर आजमगढ़ तक पहुंचाते थे। दोनों पर पशु क्रूरता और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार का पुरस्कार घोषित कर रखा था। मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों अभी भी चोरी-छिपे पशु तस्करी कर रहे हैं। भेर में सटीक सूचना पर बनुआडीह नहर पुलिया से नबीउल्लाह तथा उसकी निशानदेही पर सोनू को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआइ राजित राम यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, संजय ओझा, सुदर्शन यादव, शिवाकांत व शशांक त्रिवेदी रहे।