Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिकअप सहित तीन तस्कर धराये

पिकअप सहित तीन तस्कर धराये

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में नववर्ष की पूर्व संध्या पर गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पिकअप सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के निर्देशन में वाहन व व्यक्तियों की तलाशी अभियान के दौरान नववर्ष की पूर्व संध्या पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार व हमराहियों के हत्थे सरायमोहिऊद्दीनपुर के पास पाँच गाय, दो भैंस व पिकप सहित सवार तीन तस्कर धरे गए। पकड़े गए आरोपियों में घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी तीस वर्षीय श्रवण कुमार यादव पुत्र साहबदीन, खुटहन थाना क्षेत्र के मियांचक व धिरौली लक्षन निवासी क्रमश: राजेश कुमार विन्द 50 पुत्र बिरजू व 39 वर्षीय रामस्वारथ पुत्र रामसिंगार धर लिए गए। पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय को भेज दिया। इस दौरान हेड कान्स्टेबल राकेश कुमार सिंह व प्रेमप्रकाश सिंह और मुन्ना चौहान व हिमांशू सिंह मौजूद रहे।