जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व शादी से मुकरने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि युवती का पड़ोसी गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र संग कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने दबाव बनाया तो युवक ने वाराणसी के शीतला धाम मंदिर में शादी कर ली। इसके कुछ महीनों बाद मुकरने लगा। युवती के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से शादी करने का युवक पर दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। युवती के परिजनों ने युवक के पिता को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तो पूर्व प्रधान का पूरा परिवार आग बबूला हो गया। समझौता कर मामले को रफादफा करने का दबाव बनाने लगे। युवती शादी के लिए अड़ी हुई है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती ने शादी करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

Previous article
Next article

