जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को दो अभियुक्त उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय को भेज दिया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र का कम्मरपुर कोटिया गांव निवासी आसू कुमार पुत्र स्व. दिनेश व गोविंद पुत्र राम मिलन शुक्रवार को उपनिरीक्षक प्रेम शंकर सिंह व हमराही हेड कान्सटेबल द्वय पवन कुमार व आफताब के क्षेत्र भ्रमण के दौरान हत्थे चढ़ गए। बताया जाता है कि दोनों अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 131/2023 धारा 323, 504, 506 व 308 के मामले में अभियुक्त थे। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसे न्यायालय को भेज दिया गया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

Previous article

