जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना शाहगंज द्वारा आयोजित 26वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में क्षेत्र के सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल के शिक्षक राहुल राज मिश्र ने अपने काव्य पाठ से जलवा बिखेर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर वाहवाही की। श्री मिश्र जहां अपने बेहतरीन शिक्षण कौशल को लेकर जाने जाते हैं, वहीं श्रृंगार रस की रचना और काव्य पाठ से भी समाज में अपनी एक अलग छाप बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में ज्योत्सना के अध्यक्ष डाक्टर एसएल गुप्ता और मंत्री राजेश सिंह द्वारा श्री मिश्र को भी संस्था के 26वेंअखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में आमंत्रित किया गया। श्री मिश्र ने जहां अपने आइए! आइए! पास तो आइए! दिल की सरगम के गीतों को सुन जाइए नामक काव्य पाठ से सभी के दिलों को जीत लिया, वहीं श्रोताओं की मांग पर स्वरचित मुक्तक ‘जो निकल ही गया मेरे लबों से नाम तेरा, तो कल ये पोखरा वाले खबर बनाएंगे’ से सम्मेलन में अपना जलवा बिखेर दिया जिसे सुनकर लोगों ने जमकर वाहवाही की। इस दौरान पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, डाक्टर राजकुमार मिश्र, भूतपूर्व प्रबन्धक नरसिंह पालीवाल, राजनारायण दूबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
कवि सम्मेलन और मुशायरों में शिक्षक ने बिखेरा जलवा

Previous article
Next article

