Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

  • दोहरा के खिलाफ युवाओं ने सौपा डीएम को ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में बनने व बिकने वाले दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग वर्षो से होती चली आ रही है। तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा वर्ष 2009 में दोहरे पर प्रभावी रोक के लिए कार्यवाही की गईं थी। दोहरे पर रोक लगाने के लिए पूर्व के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, अरविंद मलप्पा बंगारी, दिनेश कुमार सिंह व मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रभावी रोक के लिए प्रयास किया जाता रहा तथा जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को 18 जनवरी 2018 को आदेशित किया गया था कि क्षेत्राधिकारीगण का सहयोग लेते हुए दोहरा के विनिर्माण, भंडारण व विक्रय पर प्रभावी रोक लगायी जाय तथा जनपद के समस्त दोहरा वासियों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। दोहरा कारोबारियों द्वारा वर्तमान समय में दोहरा के स्थान पर पान मसाला के नाम से पुन: लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया तथा वृह्द स्तर पर पुन: दोहरा वर्तमान परिवर्तित नाम (पान मसाला) का व्यवसाय किया जा रहा है। जनपद में दोहरा खाने से युवाओं का एक बड़ा समूह पीड़ित है इसलिए विकास तिवारी व अतुल सिंह की अगुवाई में युवाओं का एक समूह जो पिछले कई वर्षों से दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता चला आ रहा है ने गुरूवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर 85 पृष्ठों का साक्ष्य सहित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से उक्त खाद्य मादक पदार्थ दोहरे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में विकास तिवारी, अतुल सिंह, आकाश सिंह, अभिनव मिश्र, विनय, निर्भय इत्यादि उपस्थित रहे।