Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरघर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता

घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता

  • जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा मुहैया कराने की किया मांग

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधना गांव में रंजिश के चलते सोमवार की रात दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता की। मारपीट कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। भुक्तभेगी ने थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज किए बिना छानबीन कर रही है।

उक्त गांव निवासी फिरतू ने पुलसि को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर बाहर छप्पर में सो रहा था। उनकी बहू और बेटियां मकान में चैनल गेट बंद कर सो रही थी। मध्य रात्रि फूलचंद परिवार के आधा दर्जन लोगों के साथ घर पर चढ़कर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए एक तरफ से महिला-पुरुषों को लाठी डंडा से पीटने लगा। परिवार के कुछ सदस्य मकान के अंदर घुसकर चैनल गेट बंद कर लिया। दबंग घर का चैनल तोड़ने लगे और महिलाओं को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंग घर पर चढ़कर घंटों तांडव करते रहे जिसकी सूचना उसने किसी तरह डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वे सभी भाग निकले। फिरतू राम ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग किया है। एसओ यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जाँच की जा रही है।

मारपीट में एक युवक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बद्दोपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उक्त गांव निवासी 28 वर्षीय संतराम पुत्र सीताराम को पट्टीदारों ने जमीनी विवाद के चलते लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।