Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशदेश के बड़े गैंगस्टर्स के खिलाफ NIA का एक्शन

देश के बड़े गैंगस्टर्स के खिलाफ NIA का एक्शन

हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसी अब हरियाणा और पंजाब के गैंगस्टरों पर नकेल कसने की कोशिश में जुट गई है. इसके लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे शातिर गैंगस्टर्स के पूरे नेक्सस को खत्म करने की तैयारी है. इसी बीच अब खबर सामने आई है कि एनआईए हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में एक बड़ी छापेमारी को अंजाम दे रही है. देश के टॉप मोस्ट गैंगस्टर्स के खिलाफ ये छापेमारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद एनआईए तमाम जगहों पर रेड कर रही है. एनआईए की ये छापेमारी पहले से दर्ज UAPA के मामले में हो रही है. गैंगस्टर के करीबी और गुर्गो के ठिकानों पर रेड डाली जा रही है. जिसके बाद कई शूटर्स की गिरफ्तारी भी हो सकती है. फिलहाल हरियाणा के सिरसा, सोनीपत और झज्जर में NIA की टीमें मौजूद हैं. ठीक इसी तरह राजस्थान और पंजाब के कई ठिकानों पर भी एनआईए की टीम पहुंची है.