Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअंतर्राष्ट्रीयएलन मस्क ने इस्तीफे को लेकर किया मजाक तो लोगों ने ले...

एलन मस्क ने इस्तीफे को लेकर किया मजाक तो लोगों ने ले लिए मजे

अभी कुछ दिन पहले सोमवार (19 दिसंबर) को ही ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लोगों से राय मांगी थी कि क्या उन्हें ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा था, ‘मैं लोगों की राय का पालन भी करूंगा.’ एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद तो मानों लोगों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई. यूजर्स ने जमकर अपने-अपने रिएक्शन दिए. उनके इस्तीफे वाले पोस्ट पर 57 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया और 43 फीसदी लोगों ने न में उत्तर दिया. एलन मस्क के ट्विटर पोल पर 1 करोड़ 75 लाख 2 हजार 391 लोगों ने वोट दिया. सबसे मजेदार बात ये भी रही कि ट्वीट पर 3 लाख 87 हजार लोगों ने कमेंट किया, 4 लाख 33 हजार लोगों ने रिट्वीट किया और 5 लाख 7 हजार लोगों ने लाइक भी किया. पोल वाले ट्वीट के बाद एलन मस्क ने एक और ट्वीट आज 21 दिसंबर को करते हुए लिखा, “जैसे ही मुझे कोई मूर्ख मिलेगा जो काम ले सकेगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाऊंगा”.

Should I step down as head of Twitter? I will abide by the results of this poll.

— Elon Musk (@elonmusk) December 18, 2022

अमेरिका के पूर्व और दिवंगत राजनेता रॉबर्ट एफ कैनेडी के बेटे रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने एलन मस्क के इस्तीफे वाले पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा ‘सीईओ के पोस्ट से मत उतरो.’ रॉबर्ट एफ कैनेडी अमेरिका के राजनेता थे. उनकी 1968 में एक हमले में हत्या कर दी गई थी. वे अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के कार्यकाल में नेता थे.

No! Do not step down!

— Robert F. Kennedy Jr (@RobertKennedyJr) December 19, 2022

पालतु कुते का उदाहरण दिया.
ट्विटर के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर आदमी में से एक एलन मस्क के पोल वाले पोस्ट पर एक ट्वीटर यूजर्स ने अपने पालतू कुत्ते को सीईओ के पोस्ट के लिए सही उम्मीदवार बताते हुए कहा कि अगर एलन को चुनाव के परिणामों के अनुसार पद छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है, तो क्या लिली को सीईओ के रूप में कदम रखना चाहिए? अभी मतदान करें.