जौनपुर धारा (सूरज विश्वकर्मा)मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-रायबरेली-प्रयागराज रोड जाने वाले सड़क किनारे मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है जो बड़ी दुर्घटना को दावत देता नजर आ रहा है। उक्त मार्ग औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में जाकर मिलता है। ठीक उसी के पास एक बहुत ही बड़ा गड्डा है जो आने-जाने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। जबकि इस मार्ग पर रात दिन फैक्ट्रियों म कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों, उद्यमियों तथा वाहनों का आना जाना लगा रहता है। बारिश के दिनों में यह तालाब में तब्दील हो जाता है। रात में उधर से गुजरने वालों के लिए जोखिम भरा हो जाता है। इसके पहले कई घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दुर्घटना को दावत दे रहा औद्योगिक क्षेत्र में बना गड्ढा

Previous article

