Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुकान पर सामान लेने गये अधेड़ को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

दुकान पर सामान लेने गये अधेड़ को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पवांरा गांव निवासी घनश्याम गौतम पुत्र प्रेमचन्द्र गौतम ने थाने पर तहरीर दिया कि 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे मैं रामजस उर्फ मोछाड़े की दुकान पर बीड़ी लेने गया था कि इसी बीच अवध नरायन पुत्र रामअधार गौतम व उसकी पत्नी फूलवन्ती देवी रास्ते के विवाद को लेकर मुझको मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात-घूंसा व डण्डे से मारे पीटे जिससे मुझको चोटें आयी हैं। कहाकि थाने शिकायत करने गये तो तुमको जान से मार डालूंगा। कुछ समय बाद पुष्पा देवी पत्नी समर बहादुर व समर बहादुर पुत्र अवध नरायन निवासीगण पवांरा ने मेरे घर के पीछे से मुझको मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और कहा कि बाहर निकलोगे तो जान से मार डालूंगा। पुलिस ने पीड़ित घनश्याम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया और उसकी तहरीर के आधार पर उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।