- डीएम, एसपी और मुख्यमंत्री को प्रार्थना देकर लगाई गुहार
जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील क्षेत्र के खेतासराय थाना अंतर्गत अब्बोपुर गांव के अनुसूचित जाति की एक विधवा महिला को आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन और सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए आधा दर्जन जालसाजों ने डेढ़ बीघा से ज्यादा जमीन को हड़प लिया। इस काम मे एक मेडिकल संचालक की भूमिका संदिग्ध है। पीड़िता को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उक्त गांव के 75 वर्षीय विधवा कौशलिया देवी प्राय: बीमार रहती है। वह अब्बोपुर बाजार में एक मेडिकल संचालक हरि यादव के यहाँ दवा लेने आती रहती है। महिला का आरोप है कि उसने एक बार चार बिस्वा जमीन के लिए अनुनय विनय किया तो हामी भर दी। पीड़िता कौशलिया के अनुसार 28 जून को उनके मायके हैदराबाद पुष्पनगर से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ और दवा लेने के बहाने एक बन्द गाड़ी में शाहगंज तहसील ले गए। उसे कई जगह पेपर पर अँगूठा और रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया। उन्हें बताया गया कि पैसा खाते में पहुँच गया है। विधवा पूछती रही कैसा पैसा लेकिन जालसाज उसे दिलासा देते रहे कि दवा का पैसा पहुँचा है। एक सप्ताह बाद उसकी एक मात्र विधवा बेटी विधा देवी को जानकारी हुई कि माता कौशलिया देवी ने घर की पूरी जमीन करीब 36 बिस्वा रजिस्ट्री कर दी। तहसील जाकर पता लगाया तो पड़ोस के गांव बहादुरपुर निवासी सौरभ कुमार पुत्र रमेश चन्द्र के नाम से रजिस्ट्री हुई है। उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में पीड़िता ने कहा कि वह अनुसूचित जाति से आते है इस वजह से मेडिकल संचालक ने अनुसूचित जाति के लोगों से बैनामा करवाया है ताकि बाद में यह बैनामा अपने नाम करा लें। अब तहसाrल में माँ बेटी न्याय के लिए अधिकारियों के यहाँ चक्कर लगाने को मजबूर है।


