Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअंतर्राष्ट्रीयदिवालिया नहीं हुए हम : पाकिस्तान के बड़े उद्योगपतियों की मीटिंग में...

दिवालिया नहीं हुए हम : पाकिस्तान के बड़े उद्योगपतियों की मीटिंग में बोले आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर

Pakistan Economic Crisis: आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) में पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Gen. Syed Asim Munir) की सबसे बड़े कारोबारियों के साथ बैठक हुई है. बैठक में जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में कारोबारियों को आश्वासन दिया कि उनका बुरा वक्त गुजरा चुका है. उन्होंने कहा कि मुल्क दिवालिया नहीं हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल आसिम मुनीर पूरी बैठक के दौरान आशान्वित दिखे और विश्वास जताया कि मौजूदा आर्थिक मुश्किलें दूर हो जाएंगी. उन्होंने कारोबारियों से आत्मविश्वास से भरे रहने को कहा. मुनीर बोले कि हमारा बुरा वक्त गुजर चुका है, मुल्क ने डिफॉल्ट की संभावना पर काबू पा लिया है और अब जल्द एक स्थापित राष्ट्र के रूप में प्रबल होंगे.

पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष कारोबारियों के साथ बैठक में आर्मी चीफ मुनीर ने बार-बार इस्लामी शिक्षाओं का हवाला दिया कि पाकिस्तान मौजूदा संकट से सफलतापूर्वक उबर जाएगा. उन्होंने कहा कि हम ही नहीं अपितु दुनिया भी मुश्किल दौर का मुकाबला कर रही है. उन्होंने कहा, “ये मान लें कि हमने भी मुश्किल दौर का मुकाबला किया है, लेकिन सबसे बुरा वक्त अब बीत चुका है और हम अब प्रबल होंगे. बताया जा रहा है कि इसी बैठक के दौरान पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तानी व्यवसायियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज की किस्त मिलने का भरोसा भी दिलाया. वित्त मंत्री द्वारा बताया गया कि आईएमएफ की सभी पूर्व शर्तें पूरी हो चुकी हैं और सौदा तय दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है. बैठक में बताया गया कि आईएमएफ ने कहा है कि मुल्क के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ावा देने के लिए डॉलर के प्रावधान के लिए मित्र देशों के साथ हुए समझौतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.