― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि 05 अगस्त को पर ड्राप मोर क्राप योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा मे किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित योजना ‘पर ड्राप मोर क्रापÓ योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। योजनान्तर्गत ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई सयन्त्र की स्थापना पर लघु सीमान्त कृषक को 90प्रतिशत व पोर्टेबल स्प्रिंकलर, रेनगन पर 75प्रतिशत तक अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। मिनी व ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाकर श्रम की बचत, पानी की बचत कर उत्पादन बढाकर किसान अपनी आय को बढा सकते है। किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे इस वैज्ञानिक विधि को अपनाएं और अपनी फसल को सुरक्षित व लाभकारी बनाएं। योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जायेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सुरेश कुमार कन्नौजिया, द्वारा वैज्ञानिक विधि से मशरूम की खेती तथा हाईटेक नर्सरी से पौध बुक करने सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, प्रभारी योजना सहित सम्मानित कृषक एवं आगन्तुक कार्यक्रम में  उपस्थित रहे।

Share Now...