Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Rail Accident: मोबाइल पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में...

Jaunpur Rail Accident: मोबाइल पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आए सहायक इंजीनियर की मौत

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसे में 27 वर्षीय सहायक इंजीनियर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।

मृतक चंद्रेश सिंह मूल रूप से मीरजापुर जिले के निवासी थे और वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर निर्माण कार्य में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। घटना के समय वह भोजन के बाद पटरी पर बैठकर मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार को परिजन मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने गांव ले गए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहने और मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की है।