Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Theft: कटघरा में बंद मकान का ताला तोड़कर 50 लाख के...

Jaunpur Theft: कटघरा में बंद मकान का ताला तोड़कर 50 लाख के आभूषण चोरी

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 40 से 50 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता चलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अशोक उपाध्याय अपने परिवार के साथ बंगलुरू में रहते हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया।

परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा गया कि कमरों की आलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और उनमें रखे गहने व कीमती सामान गायब थे।

बताया गया कि करीब 350 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें कुछ हीरे के गहने भी शामिल हैं, चोरी हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।