Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन भकुरा गांव के पास...

नहर में डूबे युवक का शव दूसरे दिन भकुरा गांव के पास तैरता मिला

  • भतीजे को बचाने के चक्कर में नहर में डूबा था युवक
  • सरायख्वाजा के बहाउद्दीनपुर के पास शारदा सहायक खंड 32 में हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगलवार की दोपहर बहाउद्दीनपुर गांव के पास जाने वाली नहर में एक व्यक्ति भतीजे को बचाने के चक्कर में खुद नहर में डूब गया और लापता हो गया था। जिसका शव बुधवार की सुबह भकुरा गांव में नहर में उतराया तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनो व गांव में मातम छा गया। बता दें कि बहाउदीनपुर गांव निवासी 42वर्षीय संतोष यादव नहर शारदा सहायक खंड 32नहर के पास ही पशुपालन से दूध का कारोबार करता था। वह पुल से न जाकर सीधे नहर पार करने के लिए भतीजे 7वर्षीय भतीजे आर्यन को कंधे पर बैठकर घर की तरफ पार करने लगा था। जैसे वह नहर के किनारे पहुंचा, उसका पैर फिसल गया था। इस दौरान वह बच्चे को उठाकर नहर के किनारे फेंक कर खुद संतुलन खो बैठा और नहर में डूब गया। मामले की सूचना पर गांव वालों परिजन भी मौके पर पहुंच गए लेकिन डूबे संतोष का कुछ अता पता नहीं था। बुधवार की सुबह भकुरा नहर के पास सन्तोष का शव उतराया हुआ तैरता मिला, उसे गांव की महिलाएं देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है पूरे गांव में मातम छा पसरा हुआ है।