Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Bhusa Daan Abhiyan: 135 कुंतल भूसा गौशालाओं को समर्पित, DM-SSP ने...

Jaunpur Bhusa Daan Abhiyan: 135 कुंतल भूसा गौशालाओं को समर्पित, DM-SSP ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर। जनपद में संचालित भूसा दान महाअभियान के तहत विकास खंड रामपुर में शनिवार को 135 कुंतल भूसा एकत्र कर विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

अभियान के अंतर्गत समाजसेवी राजकुमार सिंह ने 35 कुंतल, ग्राम प्रधान कोचरी ने 20 कुंतल, राम सिंह पटेल ने 18 कुंतल, वीरेंद्र प्रसाद ने 15 कुंतल, ग्राम प्रधान भानपुर ने 15 कुंतल तथा विश्वजीत गिरी ने 20 कुंतल भूसा दान किया।

एकत्रित भूसा को सिधवन, पचरुखी जालिम सिंह और पूराजीवन स्थित गोवंश आश्रय स्थलों में भेजा गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने भूसा लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सभी दानदाताओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों और आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गोवंश संरक्षण में सहयोग करें।