Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Samadhan Diwas: 138 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण, DM...

Jaunpur Samadhan Diwas: 138 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण, DM ने दिए सख्त निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मड़ियाहूं तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

कई मामलों का तुरंत समाधान

मंगला सिंह निवासी रामनगर की आधार और खतौनी में नाम अलग होने की समस्या को डीएम के निर्देश पर मात्र 15 मिनट में ठीक कर दिया गया। इसी तरह राजमणि पटेल के खतौनी में गलत पता दर्ज होने की समस्या का भी मौके पर समाधान किया गया।

चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत पर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए, जबकि कमलेश दुबे की विद्युत समस्या पर संबंधित विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए गए।

किसान सम्मान निधि और रास्ता विवाद के मामले

रामलखन की किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर कृषि विभाग को जांच के निर्देश दिए गए। वहीं अखिलेश उपाध्याय द्वारा रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर राजस्व और पुलिस टीम को संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।