Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनदर्शकों पर चला Bhool Bhulaiyaa 3 का जादू

दर्शकों पर चला Bhool Bhulaiyaa 3 का जादू

सिनेमाघरों में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 कमाई से धमाल मचा रही है। ये दोनों फिल्में 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रही है। सिनेमाघरों में दिवाली से ही भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का जादू देखने के लिए मिल रहा है। दोनों फिल्मों की अच्छी खासी कमाई हो रही है। ये दोनों फिल्में 150करोड़ का आंकड़ा काफी समय पहले ही पार कर चुकी है और इस वीकेंड पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया-3 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की तरफ दौड़ रही है। कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में मेकर्स ने हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगाया है। ऐसे में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की लाइन लगी हुई है। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 15.5 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे अच्छा माना गया। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भूल भुलैया 3 ने अपने दूसरे रविवार को लगभग 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 199.50 करोड़ हो गई है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने में चूक गई है। रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार में कमाई कर रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, अर्जुन कपूर और करीना कपूर के अलावा कई व्ाâलाकारों ने अहम रोल निभाया, जिन्हें देख फैंस खुश हो गए। इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 12.25 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे रविवार को 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 206.50 करोड़ हो गया है।