Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशदरवाजे पर नाच रही थी बारात, अचानक बदलना पड़ा दूल्हा

दरवाजे पर नाच रही थी बारात, अचानक बदलना पड़ा दूल्हा

हाथरस. हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर रोड स्थित एक गांव में आयोजित शादी समारोह से दूल्हे को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. दूल्हे को दूसरी शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बाद में युवती की शादी किसी अन्य जगह के युवक के साथ संपन्न कराई गई. दूल्हे की पहली पत्नी ने बच्चों के साथ पहुंचकर शादी रुकवाई थी.

क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में उसे समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंच गई. दूल्हा दूसरी शादी करने जा रहा था. इससे पहले ही पहली पत्नी दो बच्चों को लेकर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार आगरा के कमाल खां इलाके के रहने वाले युवक की शादी करीब 5 साल पहले आगरा की युवती से हुई थी. दोनों के बीच अनबन होने के चलते युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया. 21 फरवरी 2024 को आगरा का रहने वाला युवक बारात लेकर सलेमपुर रोड स्थित क्षेत्र के गांव में पहुंचा था. शादी समारोह की रस्में चल रही थीं. तभी दूल्हे की पहली पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर आगरा पुलिस के साथ पहुंच गई. पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया.

पहली पत्नी का आरोप था कि अभी वह दोनों कानूनी रूप से अलग नहीं हुए हैं और पति उसे बिना बताए दूसरी शादी करने जा रहा था. दूल्हे की गिरफ्तार होने के बाद शादी की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं. तभी आनन-फानन रिश्तेदारी के एक युवक को विवाह के लिए तैयार किया गया. कुछ ही देर में सिकंदराराऊ क्षेत्र से बारात गांव पहुंच गई और निर्धारित दान-दहेज में युवती का विवाह संपन्न कराया गया. युवती के परिजनों का कहना था कि आगरा से जो दूल्हा बारात लेकर आया था, वह पहले ही एक युवती की जिंदगी खराब कर चुका है और अब हमारी बेटी की जिंदगी खराब करना चाहता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अच्छा किया है. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.