Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअंतर्राष्ट्रीयदक्षिणी फिलीपींस में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

दक्षिणी फिलीपींस में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

Philippines Earthquake: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी दी कि मंगलवार को दक्षिणी फिलीपींस में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है. स्थानीय अधिकारियों ने आफ्टरशॉक्स और संभावित नुकसान की चेतावनी दी. मिंडानाओ द्वीप पर दावाओ डी ओरो के पहाड़ी प्रांत में मारगुसन (Maragusan) नगरपालिका से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थानीय समयानुसार लगभग 2:00 बजे भूकंप आया. मारगुसन आपदा ऑफिस के एक कर्मचारी ने एएफपी को बताया कि अधिकारी नेशनल हाइवे पर भूस्खलन की खबरों की जांच कर रहे हैं. मारगुसन आपदा ऑफिस के एक कर्मचारी ने अपना नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि हमें दूसरे नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन हम शहर के आसपास के गांवों की जांच कर रहे हैं.

मारगुसन आपदा कार्यालय के एक कर्मचारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जब भूकंप आया था तो ऑफिस में चीजें हिल गईं, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ. भूकंप से नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है. फिलीपींस में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. फिलीपींस पैसिफिक में मौजूद रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. ये भूकंप के नजरिए से एक संवेदनशील जगह मानी जाती है. ये तीव्र भूकंपीय और साथ ही ज्वालामुखीय गतिविधि का एक आर्क है जो जापान से दक्षिणपूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन में फैला हुआ है. फिलीपींस में स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के आने वाले झटको के लिए लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि आगे भी ऐसे झटके आ सकते हैं. वहीं पिछले महीने फरवरी में भी फिलीपींस के मसबाते क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था. पिछले भूकंप में इलाके के आस-पास के इमारतों में नुकसान भी पहुंचा था. वहीं 6 फरवरी को तुर्किए में आए भीषण भूकंप ने देश की हालात बदतर कर दी. इस विनाशकारी तबाही में 50 हजार से ऊपर लोगों की मौत हो गई थी.