― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना में वाछिंत अभियुक्त रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र नरेन्द्र उर्फ नन्हकू कन्नौजिया निवासी मैनीपुर को एसआई गिरीश मिश्रा ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गौतम बुद्ध इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व शादी करने का आरोप था।

1.300 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक सै.हुसैन मुन्तजर थाना सुजानगंज के नेतृत्व में सुजानगंज पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ मलखान सिंह चौहान पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम कोटिला को बेलवार चौराहे से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।

थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार संदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों के आठ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। शेष सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक वरूणेन्द्र राय, उपनिरीक्षक जियाउद्दीन, अशोक सिंह, विजय सिंह गौड़, रामनाथ यादव, समेत राजस्व विभाग के कर्माचारी मौजूद रहे।

  • मारपीट में महिला घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव में मामूली विवाद के चलते पट्टीदारों ने एक महिला को पीटकर गंभीररूप से घायल कर दिया। परिजनों उक्त घायल महिला को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के सबरहद गांव के धनिया कुडी पुरवा निवासी 65वर्षीय संतरा देवी पत्नी रामकुमार को शनिवार की सुबह पानी निकासी के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • प्राथमिकता के आधार पर किया जाये सैनिक समस्याओं का समाधान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले.कर्नल विजय अहलावत ने सैनिको की समस्याओं को बारी-बारी से जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिलाधिकारी ने सैनिको की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि भूतपूर्व सैनकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाएं। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जमीन विवाद, शिक्षा आदि से सम्बन्धित समस्याएं रखी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने इसके त्वरित निस्तारण हेतु उन्हें आश्वस्त किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, भूतपूर्व सैनिकगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...