Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरत्योहार के मद्देनजर डीएम ने एसपी संग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

त्योहार के मद्देनजर डीएम ने एसपी संग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा बकरीद के दृष्टिगत शाही ईदगाह, इमामबाड़ा, अटाला मस्जिद एवं मछलीशहर ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और कार्यालय अधिशासी अधिकारी मछलीशहर में शांति समिति की बैठक कर लोगों को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का त्योहार सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विद्युत, पेयजल कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी थानों पर शांति समिति की बैठक की गई हैं, लोगों से संवाद स्थापित किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।